Satish Kaushik Daughter ने पिता को दी अंतिम विदाई, पोस्ट देख भर आएंगी आंखें
Satish Kaushik Daughter Vanshika Kaushik Shared Beautiful Pic: सतीश कौशिक के निधन से बेटी वंशिका को बड़ा झटका लगा है। वंशिका ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर उन्हें अंतिम विदाई दी है
Satish Kaushik Daughter Vanshika Kaushik Post: फिल्म इंडस्ट्री के जाने-मानें एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक (Satish Kasuhik) ने केवल 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर ना केवल फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है बल्कि एक्टर के परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कोई भी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है कि सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं रहे। दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर अपने पीछे अपनी 10 साल की बेटी वंशिका को छोड़ गए हैं। पिता की मौत से सबसे ज्यादा असर सतीश की मासूम बिटिया के दिल पर पड़ा है। वंशिका ने अपने इस दुख को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। Also Read - अनुपम खेर ने सतीश कौशिक की मसाज करते समय खींच दिए कान, पुराने वीडियो में देखें दोनों दोस्तों की बॉन्डिंग
वंशिका कौशिक (Vanshika Kaushik) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने पिता के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में वंशिका और उनके पिता सतीश कौशिक एक-दूसरे को गले लगाकर हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। वंशिका ने इस तस्वीर के जरिए अपने पिता को अंतिम विदाई दी है और बाप-बेटी की यह खूबसूरत तस्वीर देख लोगों की भी आंखें भर आई हैं।
